चिनैनी। क्षेत्र में शनिवार को हुई बारिश ने ठंड की वापसी कर दी है। लोगों ने बचाव के लिए गर्म कपड़ों का भी इस्तेमाल किया। लोगों का कहना रहा कि दोपहर तक मौसम साफ था लेकिन दोपहर बाद एकाएक बादल छा ए और तेज बारिश शुरू हो गई। जम्मू संभाग के विकसित पर्यटन स्थल पटनीटॉप, नत्थाटॉप में बारिश हुई जबकि कुछ स्थानों पर ओले भी पड़े। धुंध के बीच पहाड़ियां भी नजर नहीं आ रही थीं।