फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दुकानदारों की उम्मीद पर पानी फेरा

विज्ञापन
मंगलवार दोपहर का एकाएक शुरू हुई बारिश में अपने सामान को समेटता हुआ चुढ़ी विक्रेता। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। 12 अक्तूबर को मनाए जाने वाले करवाचौथ को लेकर लोगोें ने बाजारों में खूब खरीदारी करनी थी, लेकिन दोपहर को एकाएक शुरू हुई तेज बारिश ने दुकानदारों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है। बारिश आने से दुकानों पर मौजूद ग्राहक घरों को चले गए।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही दुकानदार उम्मीद लगाए बैठे थे कि करवाचौथ त्यौहार से दो दिन पहले बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही होगी। इस दौरान सुबह 11 बजे से दो बजे तक बाजारों में काफी रौनक भी देखी गई, लेकिन ढाई बजे के करीब एकदम से शुरू हुई बारिश के बाद बाजार सुनसान हो गए। इससे लोगों की आवाजाही पर विराम लग गया। ग्रामीण क्षेत्रों को जाने वाले लोग वाहनों में सवार होकर घरों के लिए निकल गए। दुकानदार राजीव बनाथिया ने बताया कि 12 अक्तूबर को अगर मौसम साफ रहता है तो अच्छा व्यापार होनी की आशा है। अगर बारिश हुई तो व्यवसाय को चपत लग सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें