फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doda Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटा, 10 से अधिक घर हुए तबाह; अब तक तीन लोगों की मौत

Tue, 26 Aug 2025 01:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

डोडा जिले में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण कई संपर्क सड़कों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
डोडा में बादला फटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से एक बार फिर तबाही मच गई है। 10 से ज्यादा घर तबाह हो गए हैं। डोडा जिले में लगातार भारी बारिश के कारण भूस्खलन, मिट्टी धंसने और पत्थर गिरने की घटनाएं हुई हैं, जिसके कारण कई संपर्क सड़कों के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के कई हिस्से बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के लिए बता दें कि ये बादल डोडा जिले के थाथरी उप-मंडल में फटा है। जहां अचानक से तबाही मच गई है। इससे पहले किश्तवाड़ और थराली में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं। किश्तवाड़ जिले और डोडा के कई इलाकों में बादल फटने की सूचनाएं मिल रही हैं।

डिप्टी कमिश्नर हरविंदर सिंह ने कहा कि तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। खासकर चिनाब नदी के इलाकों में  दो जगहों से बादल फटने की खबरें आई हैं। बादल फटने से एनएच-244 भी बह गया।

आगे बातचीत में कहा कि हमारी टीम उसे बहाल करने में जुटी है। अब तक तीन लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से दो गंधोर में और एक ठठरी सबडिवीजन में है। 15 रिहायशी घर क्षतिग्रस्त हुए हैं और गौशालाओं को भी नुकसान पहुंचा है।
 

आगे बताया कि एक निजी स्वास्थ्य केंद्र क्षतिग्रस्त हुआ है। तीन पैदल पुल बह गए हैं। चिनाब नदी का उच्चतम जलस्तर 900 फीट है और वर्तमान में यह 899.3 मीटर तक पहुंच चुका है यानी सवा मीटर का अंतर है। जिस तरह से बारिश हो रही है, हमें आशंका है कि एचएफएल टूट जाएगा। हमने चिनाब नदी के आस-पास और चिनाब नदी से सटी सड़कों पर लोगों की आवाजाही सीमित कर दी है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। 
विज्ञापन

तवी पुल के पास बही सड़क, कुछ वाहन दरार में गिरे

सड़क बहने से बनी दरार में गिरे वाहन - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी वर्षा के कारण जलस्तर बढ़ने से चौथे तवी पुल के पास सड़क बह गई है। इसके चलते कुछ वाहन सड़क और पुल के बीच बनी बड़ी दरार में जा गिरे। पुलिस पुल पर आने वाले लोगों को सुरक्षा के मद्देनजर रोक रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें