फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: चिनाब से दूर रहने की चेतावनी

Fri, 22 Jul 2016 10:06 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
च‌िनाब दरीया - फोटो : File Photo
विज्ञापन
रियासत में मानसून ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात को हुई मूसलाधार बारिश तथा एनएचपीसी सलाल प्रोजेक्ट (रियासी) द्वारा ध्यानगढ़ स्थित सलाल डैम में की गई फ्लैशिंग के चलते चिनाब दरिया का जलस्तर बढ़ने से सलाल प्रबंधन ने लोगों को दरिया के पास न जाने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन


तलवाड़ा के साथ ही कांसीपट्टा जेडी डेरा बाबा समेत अखनूर तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी चेतावनी दी गई है। पहाड़ों पर बारिश से जम्मू में तवी नदी का जलस्तर भी 7.6 फीट तक चला गया। कटड़ा में सुबह बारिश और धुंध से कुछ घंटे चापर सेवा बाधित रही।

मौसम विभाग के अनुसार अगले चौबीस घंटों में जम्मू के कुछ हिस्सों में बारिश होगी। आगामी 26 से 28 जुलाई के बीच जम्मू और कश्मीर के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। 
विज्ञापन


जम्मू में शुक्रवार सुबह कई हिस्सों में बारिश हुई। यहां 12.6 मिलीमीटर बारिश के साथ दिन का पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन दिन में आर्द्रता का प्रतिशत 79 रहने से उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले चौबीस घंटों में कटड़ा में 57.8 मिलीमीटर बारिश से पारे में गिरावट आई है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें