फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एक घंटे की बारिश ने खोली निकासी व्यवस्था की पोल, शहर की सड़कें और हाईवे जलमग्न

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। रविवार सुबह करीब एक घंटे की तेज बारिश ने कठुआ शहर की जल निकासी व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। सुबह आठ बजे के बाद शुरू हुई बारिश नौ बजे से पहले थम गई, लेकिन इतने कम समय में ही शहर की कई प्रमुख सड़कें, गलियां और जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के हिस्से जलमग्न हो गए। जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

कॉलेज रोड पर सड़क पर भरे पानी के बीच बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ी समस्या बने रहे। कई दोपहिया चालक पानी में गड्ढों का अनुमान नहीं लगा सके, जिससे दुर्घटना का खतरा बना रहा। वहीं हटली मोड़ पर जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग की सर्विस लेन में जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने कहा कि हर बारिश में यही स्थिति बन जाती है, जिससे न केवल लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है बल्कि हादसों की आशंका भी बढ़ जाती है।

हटली मोड़ से गुजर रहे मनोहर लाल ने कहा कि इस समय श्री अमरनाथ यात्रा चल रही है और यात्रा से पहले प्रशासन तैयारियों के लिए लंबे समय तक बैठकें और निरीक्षण करता है। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजमार्ग की बदहाल स्थिति और जलभराव यह दर्शाता है कि यात्रियों और पर्यटकों की सुविधा पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि जहां हाईवे पर वाहनों को तेज गति से चलना चाहिए, वहां जलभराव के कारण वाहन रेंगने को मजबूर हैं, जिससे जाम जैसी स्थिति बन रही है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शहर और हाईवे की जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने तथा जलभराव की स्थायी समस्या का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें