फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुंछ में जोरदार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ में जोरदार बारिश से कई स्थानों पर जलभराव, डीएवी पब्लिक स्कूल कनूईयां और मिडिल स्कूल कनूईयां में बारिश का पानी घुसापुंछ। जिले में वीरवार को सुबह तड़के से जारी भारी बारिश के चलते कई स्थानाें पर जलभराव हो गया। वहीं डी एवी पब्लिक स्कूल कनूईयां,मिडल स्कूल कनूईयां,मिडल स्कूल जबड़ा शींदरा सहित कई स्कूलों एंव लोगों के घरों में भारी का पानी जमा होने से भारी नुकसान हुआ। इस बीज पुंछ जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग सहित अधिकतर सड़कें नालों में बदल गई। जिसको देखते हुए हुए पुलिस एंव यातायात पुलिस द्वारा दिन भर एनाऊमैंट कर वाहन चालकों और आम लोगों को बेवजह यात्रा करने से बचने के निर्देश दिए जाते रहे हैं । गोरतलब है कि मोसम विभाग की तरफ से की गई भविष्यवाणी के चलते पुंछ में सुबह तड़के चार बजे से ही भारी बारिश शुरू हो गई थी। जिसके चलते पुंछ नगर के साथ साथ विभिन्न क्षेत्रों में भारी बारिश से जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई। नदी नालों का जल स्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें