फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल फटने से किश्तवाड़ में भारी तबाही: एक पल में उजड़ गया संसार, गांव में चारो तरफ चीख-पुकार, 17 लोगों की मौत

Thu, 14 Aug 2025 03:14 PM IST
निकिता गुप्ता अमर उजाला, नेटवर्क किश्तवाड़

सार

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पाडर क्षेत्र के चिशोटी गांव में बादल फटने से भारी तबाही मची हैं।
 
विज्ञापन
किश्तवाड़ में बादल फटने से भारी तबाही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले के पाडर उपखंड के चिशोटी गांव में बादल फटने की घटना सामने आई है। इस प्राकृतिक आपदा में कई घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और लोगों की जान-माल को भारी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन


स्थानीय सूत्रों के अनुसार, अब तक 17 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई अन्य लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। गांव में मौजूद दो पुल एक लकड़ी का पारंपरिक पुल और दूसरा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बना पुल  भी पूरी तरह से नष्ट हो चुके हैं। इसके चलते मचैल माता यात्रा मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचे हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को तत्काल तैनात करने की सिफारिश की है, ताकि राहत, बचाव, चिकित्सा सहायता और प्रभावितों को अस्थायी आश्रय उपलब्ध कराया जा सके।
विज्ञापन


इलाके की दुर्गम भूगोल और खराब मौसम के चलते राहत कार्यों में बाधा आ रही है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारी लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


इस दर्दनाक घटना से चिशोटी गांव में मातम पसरा है, वहीं मचैल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की आवाजाही भी प्रभावित हुई है। राहत कार्य जारी हैं ।

यह खबर भी पढ़ें: उत्तराखंड जैसी तबाही का डर: जम्मू-कश्मीर में मुसीबत बन सकती हैं ग्लेशियरों से बनी झीलें, संख्या पहुंची 69 तक

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें