फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूसलाधार बारिश ने बढ़ाई भक्तों की दिक्कतें

Tue, 02 Sep 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कटड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन
वैष्णो देवी सहित आधार शिविर में लगातार तीन घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया। भवन मार्गों की स्थिति बदतर हो गई, जिससे माता के भक्तों को काफी दिक्कतें हुईं। छह घंटे तक कटड़ा-सांझी छत के बीच हेलिकाप्टर सेवा भी ठप रही।
विज्ञापन


सुबह से ही त्रिकुटा पहाड़ियों पर गहरी धुंध छा गई थी। करीब दस बजे तक धुंध ने काले बादलों का रूप अख्तियार कर लिया। इसके बाद तीन घंटे तक लगातार मूसलाधार बारिश हुई और दर्शन के लिए भक्तों की आवाजाही घंटों तक प्रभावित रही।

भवन मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए शेड ने यात्रियों के लिए राहत का काम किया। भवन से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बारिश के बाद वहां पर तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई। पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम तक 20 हजार के करीब यात्री भवन की ओर प्रस्थान कर चुके थे।
विज्ञापन


मूसलाधार बारिश के बाद जलभराव से धर्मनगरी के विभिन्न मार्गों की हालत तालाब जैसी हो गई थी। नालियों की गंदगी मार्गों पर फैल गई। सुबह हेलिकाप्टर की कुछ उड़ानें भरी गई, लेकिन बाद में धुंध ने उड़ानों के सिलसिले को थाम दिया। शाम को धुंध हटने पर फिर चॉपर सेवा शुरू हो गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें