फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में मौसम ने ली करवट, सुहाना हुआ समां

Tue, 02 Sep 2014 04:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में पिछले 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण तापमान में गिरावट हुई है। बारिश से मैदानी इलाकों में भी शीत लहर महसूस की जा रही है। मौसम की करवट का आनंद पर्यटक उठा रहे हैं। दक्षिणी कश्मीर में कुलगाम, शोपियां और अनंतनाग के ऊपरी इलाकों में ओले भी खूब गिरे।
विज्ञापन


श्रीनगर में सोमवार का अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम 14.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बिगड़ा रहेगा। मैदानी इलाकों में हलकी, जबकि पहाड़ी इलाकों में जमकर बारिश होने की संभावना है। इसके चलते तापमान में बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

स्थानीय निवासी इरफान अहमद के अनुसार कश्मीर घाटी में हुई इस मूसलाधार बारिश के कारण ऐसा लग रहा है मानो ठंड की शुरुआत होने लगी हो। डल झील के किनारे घूम रहे बिलासपुर से आए पर्यटक अरुण का कहना है कि, हमने सोचा भी नहीं था कि कश्मीर में इस समय इतना ठंडा मौसम मिलेगा। उन्होंने कहा कि डल झील और आसपास की प्राकृतिक नजारों के साथ ऐसे मौसम का होना धरती पर स्वर्ग का अहसास दिलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें