शुक्रवार को जुमें की नमाज के बाद हिंसक प्रदर्शनों की आशंकाओं के कारण कश्मीर घाटी में भारी सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है। जानकारी के मुताबिक श्रीनगर के कई संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी में हिंसक प्रदर्शनों और बंद के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। शुक्रवार को श्रीनगर समेत आसपास के कई इलाकों में बाजार में दुकानें बंद हैं साथ ही कई शिक्षण संस्थानों में भी छुट्टी कर दी गई है।
वहीं अनंतनाग में भी सेना और आतंकियों के बीच शुरू हुई मुठभेड़ के दौरान हिंसक प्रदर्शनों की शुरूआत हुई थी जो कि शुक्रवार को भी जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अनंतनाग के कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शनों और सुरक्षाबलों से स्थानीय नागरिकों की झड़प हुई है।