फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में कड़ाके की ठंड, लेह में -14 डिग्री के पास तापमान

Mon, 26 Dec 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
जम्मू संभाग में हुई बर्फबारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर में सफेद चादर बिछने के बाद सोमवार को सर्दी ने जोर पकड़ा लिया। घाटी के सभी स्थानों पर रात का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री लुढ़क गया है। हड्डियां जमा देने वाली ठंड के बीच जनजीवन पटरी से उतरने लगा है। बर्फीली हवाओं से शीतलहर ने जोर पकड़ा है। इस बीच माइनस 13.9 डिग्री सेल्सियस पारे के साथ लेह सबसे सर्द रहा।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार आगामी 28 और 29 दिसंबर को कश्मीर के पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी हो सकती है। गत दिवस बर्फबारी के बाद कश्मीर में खून जमा देने वाली सर्दी पड़ रही है। सर्द हवाओं से हर कोई बेहाल है। 

हालांकि घाटी के अधिकांश हिस्सों में दिन का पारा सामान्य से 3 से 4 डिग्री ऊपर चल रहा है, लेकिन रात के तापमान में इतनी ही गिरावट आई है। जम्मू संभाग में भी दिन का पारा सामान्य से 2 से 3 डिग्री ऊपर चल रहा है। जम्मू में दिन का तापमान सामान्य से एक डिग्री चढ़कर 21.3 और न्यूनतम दो डिग्री लुढ़ककर 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें