फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों की हड़ताल के चलते टल गई रुबिया अपहरण और एयरफोर्स कर्मियों की हत्या केस की सुनवाई

Tue, 26 Nov 2019 09:12 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
बहुचर्चित रुबिया अपहरण कांड - फोटो : फाइल, अमर उजाला
विज्ञापन
बहुचर्चित रुबिया अपहरण कांड और एयरफोर्स कर्मियों की हत्या मामले की सुनवाई टल गई है। मंगलवार को इस मामले पर दोनों तरफ से बहस होनी थी। लेकिन वकीलों की हड़ताल के चलते कोर्ट ने मामले की सुनवाई टाल दी। अब 14 दिसंबर को मामले पर सुनवाई होगी।
विज्ञापन

 
इस मामले में आरोपी यासिन मलिक और शौकत बक्शी की मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। पिछली तारीख पर इनकी पेशी न होने से सुनवाई टल गई थी। टाडा कोर्ट के जज सुभाष चंद्र गुप्ता ने मामले पर सुनवाई की। 

अगली तारीख पर दोनों तरफ से बहस होगी। इसके बाद तय होगा कि इस केस में क्या करना है। इससे पहले दो बार तो यासिन मलिक के पेश न होने की वजह से पेशी टल चुकी है। अब वकीलों की हड़ताल से टल गई। बता दें कि यह मामला वर्ष 1990 का है। 
विज्ञापन


जब पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की बेटी रुबिया सईद का अपहरण कर लिया गया था। इसी वर्ष एयरफोर्स कर्मियों पर हमला भी हुआ था। आतंकियों ने हमला करते हुए पांच की हत्या कर दी थी। 

40 एयरफोर्स कर्मियों के परिवार और कर्मी भी इस हमले में घायल हुए थे। दोनों मामलों में यासिन मलिक सहित अन्य के नाम शामिल हैं। लंबे समय से इस मामले की सुनवाई टाडा कोर्ट में चल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें