फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यानसर में बनाया कंटेनमेंट जोन

विज्ञापन
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा। ध्यानसर क्षेत्र में एक और कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां 23 वर्षीय युवती कोरोना संक्रमित पाई गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार युवती जम्मू के बाहर से आई थी। दो दिन पहले विजयपुर में उसका कोरोना का टेस्ट किया गया। बुधवार सुबह उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। स्वास्थ्य विभाग ने इस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बना दिया। आने जाने पर इस क्षेत्र में पाबंदी जारी कर दी गई है। इसी के साथ बाड़ी ब्राह्मणा में 5 कंटेनमेंट जोन हो गए हैं। एक्टिव पॉजिटिव केस 7 के आसपास हो गए हैं। क्षेत्र में भी पॉजिटिव केस निकल कर सामने आ रहा है। इसके अलावा तेली बस्ती जामा मस्जिद के पास कंटेनमेंट जोन को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें