सांबा। जिले के रख अंब टाली क्षेत्र में स्थित सिडको के दूसरे चरण के कारखाने के श्रमिक का परिवार संदिंग्ध हालात में बीमार हो गया। इसमें एक पांच वर्षीय बच्चे की गत दिवस मौत हो गई। जबकि एक महिला व उसकी बेटी की हालत गंभीर बनी हुई थी। जो अब ठीक है। जिला अस्पताल में उपचाराधीन महिला व उसकी बेटी की हालत अब स्थिर है। बताया गया है कि जय प्रकाश के परिवार ने रात्रि को जो खाना खाया गया उसमें ही कोई विषैली वस्तु मिली थी। सुबह परिवार के तीनों लोग बीमार हो गए। इसमें पांच वर्षीय बालक प्रिंस की मौत हो गई व जय प्रकाश की पत्नी शारदा देवी व आठ वर्षीय बेटी आशु बीमार हो गए, जिन की हालत अब ठीक बताई गई है। संवाद