फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष विभाग ने शिविर लगाकर 200 लोगो में वितरित की दवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। आयुष विभाग की ओर से पंचायत नोनाथ में शुक्रवार को रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने हेतु चिकित्सक शिविर लगाया गया। इसमें सरपंच अर्पण पंगोत्रा विशेष अतिथि रहे। शिविर के दौरान करीब 200 लोगों को दवाइयां वितरित की गई।
विज्ञापन

शिविर मोहन सिंह के निर्देश और नोडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. विक्रम की देखरेख में लगाया गया। आयुष विभाग ने कोरोना से बचाव करने के लिए आयुर्वेदिक व यौगिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि संपूर्ण विश्व ने कोरोना काल के समय आयुर्वेद व योग के महत्व को माना है। इसलिए हम सबका कर्तव्य है कि हम अपने व अपनों के स्वास्थ्य की रक्षा हेतु आयुर्वेद पद्धति व हर रोज योग को नियमित करने की शपथ लेें योगासन व प्राणायाम को नियमित दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। ठंडा पानी नहीं पीएं हल्के गुनगुने पानी का ही सेवन करें। नियमित रूप से गरारे करें। हल्दी वाले दूध का कम से कम एक बार सेवन जरूर करें और फल, सब्जियां ज्यादा मात्रा में लें। रात वाला भोजन जल्दी करने व हल्का भोजन करने की आदत डालें। इस मौके पर चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा भी मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें