फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान गोल्डन कार्ड बनाने के लिए लगाया शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
घगवाल। प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान योजना से वंचित रहे सीमावर्ती गांव पलूरा में लोगों के लिए सोमवार को एक शिविर लगाया गया। इसमें करीब 70 लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए गए। शिविर में डीडीसी सदस्य आशा रानी व सरपंच रामधन ने बताया कि उन्हें लोगों की शिकायतें मिल रही थीं कि उनके अभी तक आयुष्मान गोल्डन कार्ड नहीं बनाए गए हैं। इसको देखते हुए गांव पलूरा में शिविर लगाया गया। इसका स्थानीय लोगों ने लाभ लिया। गौरतलब है कि संबंधित योजना के तहत लोगों के परिवार को प्रति वर्ष रुपये 5 लाख तक की निशुल्क उपचार की सुविधा मिलती है। इस अवसर पर नायब सरपंच सुजाता रानी व नंबरदार गंदर्व सिंह भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें