सांबा। जिले के बडिया खेत्र में दो बाइक की टक्कर से पांच लोग घायल हो गए। इनमें दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें जम्मू रेफर कर दिया गया।
सूत्रों के अनुसार बड़ियां हाईवे पर बाइक न. जेके 21 ए 2774 और बाइक न. जेके 21 एफ 0970 की टक्कर हो गई। परिणामस्वरूप पांच लोग घायल हो गए। इसमें एक परिवार के चार लोग शामिल हैं। घायलों में बाइक के चालक मंगा राम पुत्र गणेश दास निवासी ढगौर सांबा, विजय कुमार पुत्र सतपाल निवासी बाड़ा सांबा, उनकी पत्नी रिषि देवी, पुत्री अनुराधा और बेटा राहिल घायल हो गए। उन्हें एक्सीडेंटल अस्पताल विजयपुर ले जाया गया। फौरी उपचार के बाद विजय कुमार व राहिल को जम्मू रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।