सांबा। जिला पुलिस कार्यालय सांबा में आईएसएम आयुष विभाग की ओर से एक मेडिकल शिविर का आयोजन किया गया। इसका उद्घाटन एसएसपी सांबा राजेश शर्मा ने किया। इस अवसर पर आयुष विभाग के नोडल अधिकारी डॉ विक्रम सिंह जंवाल और डॉ निखिल महाजन की टीम ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को आयुष की दवाइयों बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं, कोविड-19 के बढ़ते प्रभाव के बारे में भी बताया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की आयुर्वेदिक दवाइओं के बारे बताया गया जो मानव शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाती हैं। साथ ही मुफ्त में दवाइयां भी बांटी गईं।