फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया। नहर की सही तरीके से सफाई न होने से सीमा जन कल्याण समिति के बैनर तले शनिवार को किसानों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि प्रशासन और नहर विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर दिए, लेकिन गांव पोयाल से सोहागपुर तक करीब एक किलोमीटर के दायरे में न तो अभी तक सिल्ट निकाली गई और न ही घास फूस को साफ कराया गया है। जबकि गेहूं कटाई का कार्य संपन्न हुए करीब एक सप्ताह हो चुका है। इस समय किसानों को धान की पनीरी और खेतों की सिंचाई के लिए पानी की सख्त जरूरत है। एईई सीसर खजूरिया का कहना है कि जल्द ही नहर के इस भाग को साफ करा दिया जाएगा। प्रदर्शन में बलवंत सिंह, राम पाल सैनी, विक्रम सिंह, रविंद्र सिंह, सरवन लाल, विजय कुमार, सुरेश सैनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें