बाड़ी ब्राह्मणा। पंचायत अपर बीरपुर में बुधवार को मुफ्त आयुर्वेदिक दवाइयों का शिविर लगाया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व सरपंच गौतम सिंह जमवाल और उनके साथ कई पंचों ने दवाइयां वितरित करने में स्वास्थ्य कर्मचारियों का सहयोग किया। इस मौके पर बुजुर्ग नौजवान इत्यादि ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। पूर्व सरपंच गौतम सिंह ने कहा कि कोरोना की रोकथाम के लिए इस आयुर्वेदिक दवाइयों का शिविर का आयोजन किया गया है। निरंतर लोगों की सुविधा के लिए ऐसे शिविर लगते रहेंगे। संवाद