सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लॉक नड में स्थित निजी चंबयाल पब्लिक स्कूल में आयुष विभाग की तरफ से निशुल्क शिविर लगाकर दवाइयां बांटी। कार्यक्रम निदेशक आईएसएम डॉ. मोहन सिंह के निर्देश और नोडल अधिकारी आईएसएम डॉ. विक्रम सिंह जमवाल के मार्गदर्शन से आयोजित किया गया। इसमें कोरोना से बचाव के लिए अपने शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए व आम लोगों को जागरूक करने के लिए एक शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें डॉ. मोना प्रेशर और कुलदीप कुमार शर्मा हेड फार्मासिस्ट द्वारा छात्रों और कर्मचारियों के बीच कोविड-19 से बचाव के लिए दवाएं वितरित की गई। चिकित्सा अधिकारी ने छात्रों को जीवन में आयुर्वेद के महत्व से अवगत कराते हुए कहा कि छात्रों को प्रतिदिन अपने शरीर को स्वस्थ्य रखने के लिए योग का अभ्यास भी करना चाहिए और संतुलित पौष्टिक आहार खाना चाहिए। शिविर में 80 लोगों को दवाइयां वितरित कीं।