सांबा। सीमावर्ती गांव सुचेतपुर में वीरवर को बीएसएफ की 48 वीं वाहिनी की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन बीएसएफ के उप समदेष्टाजी एस. धनगड़ ने किया। स्वास्थ्य विभाग की डॉ. रेखा वर्मा, डॉ. जीएस सूदन की टीम ने आसपास के गांवों के 244 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की। उन्हें मुफ्त में दवाइयां बांटी। ग्रामीणों ने बीएसएफ के कार्य की सराहना की। संवाद