फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की बिना अनुमति के चल रहे ट्यूशन सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। उपजिले के कस्बे व कई गांव में इन दिनों बिना अनुमति के ट्यूशन सेंटर चल रहे हैं। प्रशासन की ओर से कोरोना महामारी के चलते स्कूल, कॉलेज बंद किए गए हैं। वहीं ट्यूशन सेंटर पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। ट्यूशन सेंटर चलने पर न तो आरएस पुरा प्रशासन की ओर से इस ओर ध्यान दिया जा रहा है और न ही आरएस पुरा जोनल शिक्षा अधिकारी ट्यूशन सेंटर चला रहे लोगों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहे। इन बच्चों के अभिभावकों ने अपना नाम नहीं बताए जाने पर कहा कि प्रशासन गहरी नींद सोया है, अगर ट्यूशन केंद्र पर कोई बच्चा कोरोना संक्त्रस्मित होता है तो क्या होगा। उन्होंने कहा कि देखादेखी के चलते उनके बच्चे भी ट्यूशन सेंटर में जाने की जिउ कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग निदेशक से मांग करते हुए कहा कि ऐसे ट्यूशन सेंटर चला रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें