फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैनगलाड गांव के व्यक्ति की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड के एक व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। इससे स्थानीय लोगों में भी चिंता बन रही है। क्योंकि उक्त व्यक्ति मेडिकल कॉलेज अस्पताल जम्मू में तीन दिन से उपचाराधीन था। बताया गया है कि उसे दिल की बीमारी थी। अस्पताल पहुंचने पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया जो पॉजिटिव आया है। गत शाम उसकी मौत हो गई। इसका शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। सनद रहे कि पहले भी गांव में दो दुकानदार कोरोना संक्रमित पाए गए थे। गांव को हॉट स्पॉट बनाया गया। अब कोरोना से मौत होने पर उनका परिवार भी उनके संपर्क में रहा है। उनके साथ कई अन्य के भी कोरोना संक्रमित होने की आशंका बनी हुई है। ऐसे में स्थानीय लोगों में भी चिंता बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें