फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशनह उप जिला अस्पताल में 12 से 14 वर्षीय बच्चों को कोविड से बचाव हेतु वैक्सीनेशन दी गई

विज्ञापन
विशनह उप जिला अस्पताल में बच्चों में वैक्सीनेशन की शुरुआत करते पैरामेडिकल हेल्थ स्टॉप - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
बिश्नाह। उप जिला अस्पताल में बुधवार को वैक्सीनेशन डे पर 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोविड वैक्सीन देने की शुरुआत हुई। एसडीएम अभिषेक अबरोल ने इसका शुभारंभ कराया। इस दौरान 38 बच्चों को डोज दी गई।
विज्ञापन

एसडीएम ने कहा कि यह सरकार की तरफ से छोटे बच्चों जिनकी उम्र 12 से 14 वर्ष है। उन्हें वैक्सीन की डोज दी जाएगी, ताकि वह सुरक्षित ढंग से स्कूल जा सकें, और कोविड से उनका बचाव हो सके। बीएमओ राकेश मगोत्र ने कहा कि आज छोटे बच्चों की शुरुआत है। अब इन्हें पहली डोज के बाद 28 दिन के बाद दूसरी डोज दी जाएगी। उसके लिए हम बच्चों के स्कूलों में शुरुआत करेंगे। इस मौके पर तहसीलदार सोहन सिंह राणा, डीडीसी सदस्य, बीडीसी अध्यक्ष आदि की मौजूदगी रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें