जिन्दड मेहलू गांव में पशुओं के उपचार हेतु शुरू किए वेटनरी फर्स्ट एड सेंटर का उदघाट्न करते चेयरमै?
- फोटो : RSPURA
मीरां साहिब। पशुपालन विभाग जम्मू की तरफ से शनिवार को गांव जिंदड़ मेहलू में पशु चिकित्सा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र शुरू किया गया। इस मौके पर बीडीसी अध्यक्ष दलीप कुमार ने कहा कि कि गांव में वेटनरी फर्स्ट एड सेंटर खुलने से मवेशियों को बेहतर स्वास्थ्य तथा प्राथमिक उपचार की सुविधा मिलेगी। पंच केसर प्रवीण ने कहा कि सेंटर के खुलने से मवेशियों की जान बचाई जा सकेगी। इससे पहले पंचायत जिंदड़ व आसपास के गांव रायपुर, कोटली भगवान सिंह, कुतबनिजाम आदि गांवों के लोगों को कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। डॉक्टर अश्वनी बसीन ने बताया कि इस सेंटर में किसान अपने बीमा मवेशियों का इलाज करा सकें। इसके अलावा उन्हें समय-समय पर सरकार की तरफ से मिलने वाली सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे पहले आयोजित समारोह में पशुपालन विभाग की तरफ से किसानों को सरकार की और से चलाई जा रही। योजनाओं की जानकारी दी गई और उन्हें उनका लाभ मिल सके। विभाग की तरफ उन्हें पशुओं की दवाइयां भेंट की गई। इस दौरान समाजसेवी शाम गोरखा, पशु पालन विभाग से डॉक्टर अश्वनी बसीन आदि मौजूद रहे।