फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीधीपुर जट्ट को युवक पाजटिव आया संवाद न्यूज एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित गांव बिधिपुर जट्ट का एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसकी रिपोर्ट सोमवार की देर शाम को आई है। इस पर पुलिस ने कंटीले तार लगाकर गांव को सील कर दिया। युवक दिल्ली से 11 मई को जम्मू पहुंचा। यहां उसे क्वारंटीन किया गया। सोमवार की सुबह घर पहुंचा था। उसका अब दूसरा टेस्ट कराया गया तो इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर प्रशासन की ओर से उसे जम्मू के गांधीनगर अस्पताल में उपचार के लिए भेजा गया। बताया जा रहा है कि दिल्ली में वह किसी निजी चैनल में कार्यरत था। प्रशासन की ओर से परिजनों का भी टेस्ट कराए जाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें