इट्टू ने कहा - दूरदराज क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करना सरकार की प्राथमिकता
संवाद न्यूज एजेंसी
श्रीनगर। स्वास्थ्य मंत्री सकीना इट्टू ने रविवार को कुलगाम जिले के लैमर और चौगम गांव में न्यू टाइप प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (एनटीपीएचसी) भवनों का उद्घाटन किया। मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए उमर सरकार की जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। उन्होंने कहा, सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं हर दरवाजे तक पहुंचें।
मंत्री ने कहा कि सभी के लिए सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं महत्वपूर्ण हैं, विशेष रूप से दूरदराज के गांवों में। ये स्वास्थ्य केंद्र इन गांवों व आसपास के क्षेत्रों के लोगों को जरूरी चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। माैके पर विधायक पीरजादा फिरोज अहमद शाह ने कहा कि ये स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय जनता के जीवन में सुधार लाएंगी।