फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: उप जिला अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी, मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

आरएस पुरा। उपजिला अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं और डाॅक्टरों की कमी से मरीज परेशान हैं। अस्पताल में न तो हड्डी रोग के विशेषज्ञ तैनात हैं और न ही नाक-कान-गला (ईएनटी) रोगों के विशेषज्ञ हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि छोटी-छोटी बीमारी के इलाज के लिए उन्हें अन्य अस्पतालों का रुख करना पड़ता है। लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि उपजिला अस्पताल में जल्द विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की जाए उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन करेंगे। सरदार भगवान सिंह कहना है कि सरकार को ग्रामीण और उप जिला स्तर के अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। जम्मू-कश्मीर पीपुल्स सेकुलर फोरम के प्रधान कुंदन शर्मा का कहना है कि अस्पताल में मूलभूत सुविधाओं की कमी से मरीजों को परेशानी हो रही है। बीएमओ डाॅ बलविंदर सिंह का कहना है कि ऑर्थोपेडिक व ईएनटी की पोस्ट न होने पर दिक्कत आ रही है। अस्पताल का भवन में ठेकेदार की तरफ से लिफ्ट नहीं चलाई गई है। उच्च अधिकारियों को लिखित में समस्याएं बताई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें