मीरां साहिब। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 82वें स्थापना दिवस पर सोमवार को गांव चट्ठा स्थित बटालियन परिसर में रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें बटालियन के 27 अधिकारियों व जवानों ने रक्तदान किया। ब्लड बैंक जम्मू के सहयोग से लगाए शिविर में सीआरपीएफ की 24वीं बटालियन के कमांडेंट पंकज द्विवेदी मुख्य अतिथि रहे। बटालियन के द्वितीय कमान अधिकारी राजेश यादव, निर्मल गोप, उप कमांडेंट देवेश कुमार, सहायक कमांडेंट बुधराम तथा पूर्व सरपंच कुंती देवी के साथ-साथ अन्य लोग भी उपस्थित रहे। संवाद