फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सर्दी-जुकाम से बचाव के लिए हल्दी-दूध तुलसी-अदरक की चाय का करें सेवन

विज्ञापन
विज्ञापन
आरएस पुरा। सीमावर्ती क्षेत्रों में सर्दी बढ़ने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चे से लेकर बुजुर्गों तक हर व्यक्ति सर्दी-जुकाम से परेशान है। हल्दी-दूध, तुलसी-अदरक की चाय, गर्म तेल से मालिश (अभ्यंग), और गर्म मसालों (दालचीनी, काली मिर्च) का सेवन करें। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। गर्म पानी, मौसमी सब्जियां और प्राणायाम (अनुलोम-विलोम) जैसे उपाय सर्दी-जुकाम से राहत दे सकते हैं। ये सुझाव सरकारी आयुष स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि सर्दी में छोटे बच्चों और 60 साल से अधिक आयु के नागरिकों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनाने के साथ खानपान का ध्यान रखना जरूरी है। यदि कोई पहले से ही रोगों से पीड़ित है तो उसे सर्दी अपेक्षाकृत अधिक चुनौतीपूर्ण लग सकती है। किसी को पहले से दिक्कत महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें