फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: घरों में सफाई का रखें विशेष ध्यान कूलर-गमलों में जमा न होने दें पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गंडली में शिविर लगा डॉक्टरों ने लोगों की सेहत जांचकर दिए जरूरी परामर्श
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। गांव गंडली में डाॅ. प्रीति भगत के नेतृत्व में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। डाॅ. प्रीति भगत ने बताया कि आरएस पुरा व सुचेतगढ़ क्षेत्र में हर रविवार को एक गांव में शिविर लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी परामर्श दिए जाते हैं। इन दिनो डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में लोगों को अपने घराें में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखना होगा। घर में किसी भी स्थान पर पानी एकत्र न होने दें। विशेष कर कूलर, फ्रिज, गमलों आदि में अधिक देर तक पानी रहने से इसमें डेंगू का मच्छर पनपता है। बुखार होने पर दो दिनों तक ठीक न हो तो सरकारी अस्पताल में डेंगू का टेस्ट करवाएं, ताकि समय रहते रोगी का उपचार हो सके। शिविर में हड्डी रोग विशेषज्ञ भी मौजूद रहे, जिन्होंने मरीजों की जांच कर रिशुल्क दवाइयां वितरित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें