सांबा। रामगढ़ के खौड़ सलारिया में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत आयुष विभाग और रीचा फाउंडेशन के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिला मिशन समन्वयक डॉ. रुचि ठाकुर ने महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता और महिलाओं के लिए उपलब्ध विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया। सलाहकार फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने पारंपरिक फिजियोथेरेपी पद्धतियों पर आधारित परामर्श दिया। स्वस्थ हड्डियों और जोड़ों की मुद्रा में सुधार, सरल व्यायाम, जीवनशैली में बदलाव से मांसपेशियों और हड्डियों से संबंधित समस्याओं की रोकथाम पर जागरूकता सत्र हुआ। जीसीडब्ल्यू की सहायक प्रोफेसर डॉ. अर्चना भट ने स्वस्थ जीवन जीने और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचाव के लिए पारंपरिक आहार और संतुलित पोषण के महत्व पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों को स्वदेशी और टिकाऊ खान-पान की आदतों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। संवाद