फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: चक अवतार मार्ग पर दो कारों की टक्कर, बुजुर्ग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। चक अवतार सड़क पर सोमवार शाम दो कारों की टक्कर होने से एक बुजुर्ग घायल हो गया। हादसे में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। एक कार के एयर बैग खुलने से इसमें सवार युवक घायल होने से बच गए। अंजू राई निवासी तालाब तिल्लो जम्मू ने बताया कि वह अपनी कार में अमृतसर से मीरां साहिब की तरफ आ रहे थे। चक अवतार रिंग रोड पुल के नीचे पहुंचे तो अचानक बिश्नाह की तरफ से तेजगति में आ रही कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी। बताया कि गाड़ी में उनके सास-ससुर सहित चार लोग सवार थे। हादसे में ससुर को कंधे पर चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बिश्नाह उप जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अंजू राई ने बताया कि उनकी गाड़ी को टक्कर मारने वाली कार में सवार युवकों ने उनके साथ गाली-गलौज की। मौके पर लोग एकत्रित होते देख युवक घटना स्थल पर कार छोड़कर फरार हो। अधिकारियों ने बताया कि बिश्नाह पुलिस ने कारों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें