फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशा छोड़ने के लिए ओपीडी में 170 लोग करवा रहे इलाज

विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला अस्पताल सांबा में शुरू की गई है नशा मुक्त ओपीडी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिला अस्पताल की नशा मुक्त ओपीडी में 170 लोगों का उपचार चल रहा है जो नशे के दलदल में फंस चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पहले नशे के आदी लोगों को काउंसिलिंग के लिए जम्मू व कठुआ में जाना पड़ता था
विज्ञापन

तीन माह पूर्व जिला अस्पताल में नशा मुक्त ओपीडी शुरू की गई थी। वर्तमान में 170 लोगों की यहां काउंसलिंग की गई है। अब उनका उपचार किया जा रहा है। मनोचिकित्सक डॉ. विजय भारती ने कहा कि ओपीडी में आने वालों की चार सदस्य काउंसलिंग करते हैं उन्हें पूरी तरह से तैयार किया जाता है। बाद में डॉक्टरों की टीम उन्हें दवा के बारे में जागरूक करती है। इसके लिए उन्हें लगातार दवा का सेवन करना पड़ता है। डॉ. विजय के अनुसार 17 से 40 आयु वर्ग के लोग उनके पास आ रहे हैं। अब तक दो युवकों के साथ साथ करीब 20 लोग बिल्कुल ठीक हो चुके हैं। डाॅक्टर के अनुसार ठीक होने के बावजूद दवा का सेवन जारी रखा जाता है। ओपीडी में आने वालों की जानकारी गोपनीय रखी जाती है। एक युवक के अनुसार वह नशे में बुरी तरह से फंस चुका था। उनके एक दोस्त ने उन्हें इसमें फंसाया था। जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचकर उसे नई जिंदगी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें