फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: सांबा में पल्स पोलियो मुहिम आज से जारी, 41 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य

Sun, 03 Mar 2024 02:51 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

लोग अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स के लिए नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर आएं। जिले में लगभग 329 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। जहां 3 मार्च को ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। वे सभी बच्चे जो किसी कारण 3 मार्च को खुराक लेने से चूक जाएंगे, उन्हें अगले दिनों में कवर किया जाएगा।
विज्ञापन
बच्चे को पोलिया से बचाव के लिए दवा पिलाते हुए - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सांबा पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत रविवार से हुई है। सीएमओ डॉ. विधि ने बताया कि वैश्विक पोलियो उन्मूलन के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। तीन मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। जिले में 0 से 5 वर्ष तक की आयु के लगभग 41 हजार बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन


लोग अपने बच्चों को पोलियो ड्रॉप्स के लिए नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर आएं। जिले में लगभग 329 पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। जहां 3 मार्च को ड्रॉप्स पिलाई जाएंगी। वे सभी बच्चे जो किसी कारण 3 मार्च को खुराक लेने से चूक जाएंगे, उन्हें अगले दिनों में कवर किया जाएगा। शत-प्रतिशत कवरेज के लिए 4 और 5 मार्च को घर-घर अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, गैर सरकारी संगठन, सेना के जवान, स्वयंसेवक सहित करीब 1400 लोगों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें