250 से अधिक बच्चों की हो चुकी है सर्जरी
अमर उजाला ब्यूरो-संवाद
जम्मू-विजयपुर। विजयपुर स्थित एम्स में बच्चों के स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए अत्याधुनिक पीडियाट्रिक यूरोडायनामिक स्टडी लैब स्थापित की गई है। इसके माध्यम से 250 से अधिक बच्चों की सर्जरी की जा चुकी है।
एम्स के निदेशक व सीईओ डॉ.शक्ति कुमार गुप्ता ने बताया कि बच्चों के इलाज के लिए पहले परिवारों को बाहर जाना पड़ता है। यहां पर सर्जरी की सुविधा मिलने से लोगों को काफी राहत मिली है। पीडियाट्रिक विभाग के प्रमुख डॉ.विजय कुमार कुंडल के नेतृत्व में बच्चे की सर्जरी की गई। इसमें प्रमुख रूप से डॉ. लकी गुप्ता,छात्र डॉ. शेख रिज़वान अहमद, डॉ. विकास, और डॉ. मनीष तिवारी, नर्सिंग टीम ने एक्सस्ट्रोफी ब्लैडर रिपेयर, यूरेटेरिक रीइम्प्लांटेशन, वेंट्रिकुलोपेरिटोनियल शंट प्लेसमेंट, पाइलोप्लास्टी, और प्रमुख गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी के साथ ही हाइपोस्पेडियास करेक्शन, हर्निया रिपेयर, और ऑर्किडोपेक्सी सर्जरी प्रमुखता से किए हैं।