फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: अल्ट्रासाउंड मशीन आने से पहले ही डॉक्टर का तबादला

विज्ञापन
विज्ञापन
- अरनिया अस्पताल में विधायक ने किया है मशीन स्थापित करने का वादा
विज्ञापन

- बिश्नाह में भी सुविधा घटकर दो दिन हुई, निजी सेंटरों में टेस्ट कराने को मजबूर मरीज

संवाद न्यूज एजेंसी

अरनिया। अरनिया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन शिफ्ट होने से पहले ही डॉक्टर को स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। दो महीने पहले अल्ट्रासाउंड के लिए अरनिया अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती की गई थी। एक महीना पहले डॉक्टर को स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने के सारे दरवाजे बंद हो गए हैं। बिना डॉक्टर की तैनाती के अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित नहीं की जा सकती है।
विधायक राजीव भगत ने अरनिया के लोगों की सहूलियत के लिए एक माह में अल्ट्रासाउंड की सुविधा देने का वादा किया था जो जमीनी स्तर पर खोखला साबित होता नजर आ रहा है। दूसरी ओर बिश्नाह अस्पताल से भी अल्ट्रासाउंड करने वाले डॉक्टर को स्थानांतरित कर दिया गया है। इससे अल्ट्रासाउंड की हफ्ते में चार दिन मिलने वाली सुविधा घटकर दो दिन कर दी गई है। इससे मरीज सरकारी विकल्प न मिलने पर निजी सेंटरों पर निर्भर हो रहे हैं जहां उनको अधिक खर्च पर टेस्ट कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस मुद्दे पर जिला सह प्रभारी जम्मू नॉर्थ सुनील दत्त शास्त्री ने कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं में बॉर्डर के लोगों को बढ़ोतरी की उम्मीद है। ऐसे में डॉक्टर का तबादला होना क्षेत्र वासियों के लिए दुख की खबर है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग को तत्काल डॉक्टर के साथ अल्ट्रासाउंड मशीन अरनिया अस्पताल में शिफ्ट करनी चाहिए।
गांव आल्हा के पूर्व उप सरपंच लवली सिंह ने कहा कि मौजूदा समय में गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए आरएस पुरा या फिर बिश्नाह का रुख करती हैं। इसके लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ता है। मजबूर होकर प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए जाना पड़ता है। इससे भारी भरकम रकम अदा करनी पड़ती है। स्वास्थ्य सुविधाओं में कटौती क्षेत्र वासियों के लिए दुखदाई है। इसका तत्काल समाधान होना चाहिए।
-
अरनिया और बिश्नाह अस्पताल से डॉक्टर स्थानांतरित कर दिए गए हैं। इसके चलते अरनिया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ेगा। स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में मुद्दे को लाया गया है।
विज्ञापन

डॉ. घनश्याम सिंह, बीएमओ, बिश्नाह
-
डॉक्टर के स्थानांतरित और अरनिया अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन को शिफ्ट करने के लिए निदेशक स्वास्थ्य विभाग को तत्काल निर्देश जारी करने के लिए कहा गया है। क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी देना उनकी प्राथमिकता है।
डॉ. राजीव भगत, विधायक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें