फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिविर ने रामहॉल और ट्रैथपोरा के लोगों के स्वास्थ्य की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। सेना के काकरोसा कैंप और आयुष विभाग कुपवाड़ा ने रामहॉल व ट्रैथपोरा के लोगों के लिए एक चिकित्सा शिविर लगाया। इसका उद्घाटन वरिष्ठ आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. अयूब ने किया। शिविर सामुदायिक भवन, काकरोसा में आयोजित किया गया। इसमें आयुष विभाग कुपवाड़ा के तीन चिकित्सा अधिकारियों ने नर्सिंग स्टाफ की मदद से 223 रोगियों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सा अधिकारियों द्वारा चिकित्सीय परामर्श और जांच के अलावा लोगों को दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। साथ ही हर्बल दवाओं, व्यक्तिगत स्वच्छता, एड्स, तपेदिक, परिवार नियोजन और टीकाकरण पर सलाह और जागरूकता अभियान भी चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें