अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के मुखिया गुलाम नबी आजाद ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी के पहले प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। उधमपुर- कठुआ संसदीय सीट से पार्टी के वरिष्ठ नेता जीएम सरूरी को उम्मीदवार घोषित किया है। यह घोषणा मध्य कश्मीर के बडगाम जिले के चरार-ए-शरीफ में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के दौरान आजाद ने की। सरूरी पूर्ववर्ती जम्मू-कश्मीर में चार बार विधायक रह चुके हैं। पार्टी ने प्रदेश में अन्य सीटों पर उम्मीदवार उतारने पर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया है।