फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जीएमसी जम्मू को स्नातकोत्तर में मिलीं सर्वाधिक 44 सीटें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। स्नातकोत्तर सीटों में वृद्धि से इस वर्ष एमबीबीएस प्रवेश में बढ़ोतरी होगी। चिकित्सकों का एमडी बनने का सपना पूरा हो सकेगा। राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग ने प्रदेश के लिए 110 सीटें स्वीकृत की हैं। सर्वाधिक लाभ जीएमसी जम्मू को हुआ है। यहां 44 सीटें स्वीकृत हुई हैं।
जीएमसी जम्मू को मिलीं 44 सीटों में एमडी रेडियोथेरेपी, रेडिएशन ऑन्कोलॉजी में चार, एमडी साइकियाट्री में दो, एमडी बायोकेमिस्ट्री में चार, एमडी माइक्रोबायोलॉजी में चार, एमडी एमएस एनाटॉमी में चार, एमडी जनरल मेडिसिन में चार, एमडी इम्यूनो हेमेटोलॉजी एंड ब्लड ट्रांसफ्यूजन में एक, एमएस जनरल सर्जरी में दो, एमडी फार्माकोलॉजी में चार, एमडी फिजियोलॉजी में एक, एमडी पैथोलॉजी में दो, एमडी प्रसूति एवं स्त्री रोग में चार, एमडी एनेस्थिसियोलॉजी में चार और एमडी पीडियाट्रिक्स में चार सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए जीएमसी अनंतनाग को 18 सीटें आवंटित की गई हैं। जीएमसी कठुआ में 18 सीटें हैं। जीएमसी राजोरी में चार सीटें हैं। सभी एमडी पीडियाट्रिक्स में हैं। जीएमसी श्रीनगर में 15 सीटें हैं। शेर-ए-कश्मीर आयुर्विज्ञान संस्थान (एसकेआईएमएस) श्रीनगर में सात सीटें हैं। इनमें एमडी पैथोलॉजी में चार और एमडी सामाजिक एवं निवारक चिकित्सा, सामुदायिक चिकित्सा में तीन सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें