फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: क्यूटिकान में त्वचा संबंधी मुद्दों पर की चर्चा

विज्ञापन
जम्मू में हो रही क्यूटिकान जेके 2023 में शुक्रवार पहले दिन त्वचा विशेषज्ञों ने त्वचा संबंधी मुद
विज्ञापन
-आईएडीवीएल ने दो दिवसीय कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

जम्मू। सैनिक कॉलोनी में इंडियन एसोसिएशन ऑफ डर्मेटॉलिजी, वेनरेलॉजिस्ट एवं लेप्रोलॉजिस्ट (आईएडीवीएल) की जम्मू-कश्मीर शाखा की ओर से करवाए जा रहे दो दिवसीय क्यूटिकॉन जेके2023 में शुक्रवार को पहले दिन त्वचा संबंधी मुद्दों पर चर्चा की गई। कॉन्फ्रेंस का विषय त्वचाविज्ञान का विकास-नवप्रवर्तन के लिए मौलिकता पर है।
विज्ञापन

क्यूटिकॉन में देश के प्रमुख डर्मेटॉलिजिस्ट (त्वचा विशेषज्ञ) शामिल हुए हैं। त्वचाविज्ञान के विकास और सेवाओं के लिए जीएमसी के पूर्व एचओडी डॉ. जितेंद्र अरोड़ा को आईएडीवीएल के अध्यक्ष डॉ. विजय जवार ने लाइफ टाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया। वक्ताओं ने कहा कि कॉन्फ्रेंस ज्ञान के आदान-प्रदान और सीखने का मंच है। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा के उभरते त्वचा विशेषज्ञ वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ अनुभव साझा करने, त्वचा चिकित्सा देखभाल क्षेत्र को बेहतर बनाने पर चर्चा कर रहे हैं। सत्र में त्वचा रोगों, उनके लक्षणों, संकेतों, उपचार दिशानिर्देशों और उभरती उपचार योजनाओं पर बात की गई। उद्घाटन समारोह में प्रो. डॉ. विजय जवार, डॉ. डी दिनेश कुमार, डॉ. मंजूनाथ शेनॉय, डॉ. भूमिश कुमार कटकम, डॉ. चीना लंगर, डॉ. आरती सकराल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें