फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 72 महीने के बकाया वेतन के लिए जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-कहा, प्रदेश की हर सरकार ने अस्थायी कर्मियों की मांगों की अनदेखी की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। बकाया वेतन सहित अन्य मांगों की लगातार की जा रही अनदेखी पर सरकार के खिलाफ रोष जताया। सरकार से बकाया वेतन जल्द देने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन नेता राकेश कुमार, अजय, बख्शीश सिंह, राम पाल, कर्ण कुमार आदि ने बताया कि उनका 72 महीने का वेतन बकाया है। यह विभाग की ओर से नहीं दिया गया है। राज्य में कोई भी सरकार आई हो किसी ने भी जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों के बारे में कुछ नहीं सोचा है। उनके काफी सदस्य ऐसे ही सेवामुक्त हो चुके हैं। वे मांगों को लेकर लंबे समय से प्रदर्शन करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार व विभाग की ओर से हर बार मांगों को अनसुना कर दिया जाता है। इससे परिवारों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। इसका खामियाजा अब आगामी चुनावों में सरकार को भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें