फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाहु प्लाजा में अंगदान प्रतिज्ञा शिविर लगाया

विज्ञापन
सोटो की ओर से एक आनलाइन कार्यक्रम में लोगों ने अंगदान के लिए प्रतिज्ञा ली।
विज्ञापन
जम्मू। राज्य अंग व ऊतक प्रत्यारोपण संगठन (सोटो) ने शनिवार को भारतीय जैन संगठन (बीजेएस), एसएस जैन सभा, जैन तरुणी मंडल और जैन युवक संघ के सहयोग से बाहु प्लाजा में अंगदान प्रतिज्ञा शिविर लगाया। आईजी जम्मू आनंद जैन ने अंगदान के लिए अपना पंजीकरण करवाकर सभी को प्रेरित किया।
विज्ञापन


जेके सोटो के संयुक्त निदेशक डॉ. संजीव पुरी ने बताया कि लोगों को अंगदान करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। निदेशक आयुष जम्मू-कश्मीर डॉ. मोहन सिंह, बीजेएस जम्मू-कश्मीर के अध्यक्ष संदीप जैन ने लोगों से इस विशेष अभियान में अंगदान का संकल्प लेने का अनुरोध किया। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन ने अंगदान पंजीकरण के लिए राष्ट्रीय पोर्टल शुरू किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें