जम्मू। जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (जेकेपीएससी) रविवार को संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा करवाएगा। इस बार जम्मू और श्रीनगर के साथ अन्य जिलों में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दिन के दो चरणों में ली जाएगी। पहले चरण की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे और दूसरे चरण की दोपहर दो से शाम पांच बजे तक ली जाएगी। जम्मू शहर में 42, श्रीनगर में 15, डोडा में 2, राजोरी में 3, अनंतनाग में 4 और बारामुला में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जेकेपीएससी के अनुसार परीक्षा शुरू होने के एक घंटा पहले ही अभ्यर्थियों को केंद्र में रिपोर्ट करनी होगी। प्रवेशपत्र पर दिए गए सभी निर्देशों का पालन करना होगा। संवाद