गृह मंत्री श्री अमित शाह के प्रत्यक्ष मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटना में घायल मरीज को दिल्ली पहुँ
सड़क दुर्घटना में घायल सोनम नामगेल को बेहतर उपचार के लिए दिल्ली ले जाया गया
संवाद न्यूज एजेंसी
लेह। गृह मंत्री अमित शाह के आदेश पर सड़क दुर्घटना में घायल सोनम नामगेल नामक शख्स को बेहतर इलाज के लिए सोमवार को लेह से दिल्ली एयरलिफ्ट किया गया। त्वरित और समन्वित अभियान के तहत भारतीय वायु सेना के सी-130 विमान के जरिये एसएनएम अस्पताल में भर्ती मरीज को दिल्ली ले जाया गया।
लेह स्वायत्त पर्वतीय विकास परिषद (एलएएचडीसी) लेह के अध्यक्ष एडवोकेट ताशी ग्यालसन ने घायल के उपचार के लिए गृह मंत्री अमित शाह के त्वरित हस्तक्षेप पर उनका आभार जताया। उन्होंने कहा कि गृह मंत्री के हस्तक्षेप से ही मरीज को फौरन दिल्ली ले जा पाना संभव हो पाया। उन्होंने रक्षा मंत्रालय और भारतीय वायु सेना स्टेशन लेह की महत्वपूर्ण भूमिका की भी सराहना की।