फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहर के हर हिस्से में डेंगू ने पसारे पांंव, 31 नए मामलों में 23 जम्मू से

विज्ञापन
विज्ञापन
- प्रदेश भर में डेंगू मरीजों का आंकड़ा 600 के पार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। शहर के लगभग हर हिस्से में डेंगू दस्तक दे चुका है। पाॅश इलाकों के साथ अन्य क्षेत्रों में मच्छरों के हमले तेज हो गए हैं। गली-मोहल्लों में लगभग हर घर में संदिग्ध बुखार के मामले सामने आ रहे हैं। हालांकि मौजूदा समय में वायरल बुखार हावी है, लेकिन डेंगू के लगातार मिल रहे मामलों ने स्वास्थ्य विभाग के मच्छरों से निपटने के दावों पर कटाक्ष किया है। प्रदेश में बुधवार को मिले 31 नए मामलों में 23 जम्मू जिले से ही हैं। जम्मू-कश्मीर में डेंगू से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 607 पहुंच गया है।
विज्ञापन

अस्पतालों में पीड़ितों की संख्या बढ़ने पर प्लेटलेट्स के लिए माथापच्ची बढ़ने लगी है। गांधीनगर अस्पताल में रोजाना 4 से 5 प्लेटलेट्स यूनिट की जरूरत पड़ रही है। इसी तरह जीएमसी और एसएमजीएस अस्पताल में प्रतिदिन 25 से 30 प्लेटलेट्स की मांग आ रही है। इनमें डेंगू के अलावा अन्य मरीजों को भी प्लेटलेट्स चढ़ाए जा रहे हैं। डाॅक्टरों के अनुसार अभी हालात नियंत्रण में हैं, लेकिन डेंगू के मामले बढ़ने पर प्लेटलेट्स की मांग बढ़ना लाजमी है। इससे अस्पतालों पर बोझ बढ़ेगा। मंगलवार को कठुआ, उधमपुर, पुंछ, रियासी में 1-1 और राजोरी में 2 नए डेंगू के मामले मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें