सरकारी हाई स्कूल दत्याल में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई जन्माष्टमी
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। सरकारी हाई स्कूल दत्याल में बुधवार को पारंपरिक उत्सव आयोजित करके कृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की पोशाक पहनकर भगवान श्रीकृष्ण लीलाओं का वर्णन किया।
इस मौके पर स्कूल की अध्यापिकाओं ने कहा कि जन्माष्टमी हिंदू देवता कृष्ण, विष्णु के आठवें अवतार के जन्म पर मनाई जाती है। कार्यक्रम में छोटे-छोटे छात्र कृष्ण और राधा के रूप में सजे हुए थे। कृष्ण के बचपन की तस्वीरें एक पालने में रखी गईं। उत्सव के लिए स्कूल को अच्छी तरह से सजाया गया था। छात्रों की तरफ से आरती और भजन गाए गए। जन्माष्टमी से संबंधित गाने बजाकर बच्चों ने डांस भी किया। वहीं स्कूल के स्टाफ सदस्यों और बच्चों द्वारा पूजा की गई।
अध्यापिका संतोष कुमारी ने बच्चों को आज के दिन के महत्व और कृष्ण के युवा दिनों, दही हांडी उत्सव और उनके चंचल और शरारती पक्ष के विभिन्न पहलुओं के बारे में बताया।