हीरानगर से लेकर लखनपुर तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए होर्डिंग में लगे स्वास्थ्य मंत्री के चित्रों को शरारती तत्वों द्वारा निशाना बनाया गया। सभी होर्डिंग में लगे स्वास्थ्य मंत्री बाली भगत के फोटो से सिर को काट कर हटा दिया गया है। इससे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।
दो थानों में इस मामले में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। श्री अमरनाथ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के स्वागत और उन्हें स्वास्थ्य सुविधाओं संबंधी जानकारी देने के लिए लगाए गए इन होर्डिंग में एक तरफ स्वास्थ्य मंत्री की तस्वीर लगाई गई थी।
हीरानगर और नगरी परोल के बीएमओ ने मामले को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के संज्ञान में लाने के बाद राजबाग और कठुआ सिटी थाने में प्राथमिकी दर्ज करवा दी है। हीरानगर थाने में भी शिकायत दी गई है।