फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों ने लोगों को दी स्वस्थ रहने की सलाह

विज्ञापन
एक रोगी की आंखों की जांच करते हुए डॉक्टर
विज्ञापन
आरएस पुरा। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से शुक्रवार को शफा क्लीनिक जम्मू की तरफ से वार्ड-12 में चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। विशेषज्ञ डॉक्टरों से लोगों को स्वस्थ रहने की जरूरी सलाह दी।
विज्ञापन

शिविर में पहुंचे डॉ. सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को समय-समय पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के मकसद से इस तरह के शिविरों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ऐसी कई बीमारियां सामने आती हैं जो हमें परेशान करती हैं। शिविर में पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की जांच करने व लोगों को सर्दी में बीमारियों से बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया गया है। उन्होंने बताया कि सर्दी में खासकर बच्चों का ख्याल रखने की जरूरत है। छोटी से छोटी लापरवाही बड़ी बीमारी का रूप धारण कर सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें